फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेहड़ी वाले से मारपीट चेहरे पर डाला गर्म तेल, छह पर केस

Thu, 28 Nov 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाखौली अड्डा के पास छह आरोपियों ने अंडे की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति से मारपीट की और उसके चेहरे पर गर्म तेल डाल दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्योदा रोड कैथल निवासी राकेश ने शहर थाना में शिकायत दी कि वह 25 नवंबर को रात करीब 10 बजे अपने मामा सोनू की रेहड़ी पर अंडे खाने के लिए गया हुआ था। वहां पर आरोपी विजय, अभिषेक व चार अन्य आरोपियों ने उसके मामा पर ईंटों से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने उसके मामा के चेहरे पर गर्म तेल डाल दिया, जिससे उसका चेहरा झुलस गया। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें