फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाबा लदाना अनाज मंडी में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

Tue, 03 Mar 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव बाबा लदाना की अनाज मंडी में अब स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस कार्य पर करीब सात लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसकी राशि मार्केटिंग मंडी बोर्ड की ओर से वहन की जाएगी। लंबे समय से रोशनी की कमी के कारण किसान और आढ़ती परेशान थे, विशेषकर फसल सीजन के दौरान उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

मंडी परिसर में अब तक समुचित प्रकाश व्यवस्था नहीं थी। शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता था, जिससे किसानों को फसल की तुलाई, सफाई और अन्य कार्य करने में कठिनाई होती थी। रात के समय ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही बनी रहती थी, वहीं व्यापारियों और मजदूरों को भी अंधेरे के कारण असुविधा उठानी पड़ती थी। फसल सीजन में खरीद प्रक्रिया देर रात तक चलती है, ऐसे में पर्याप्त रोशनी न होने से कार्य प्रभावित होता था।
विज्ञापन


किसानों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मंडी बोर्ड ने स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया है। लगभग सात लाख रुपये की लागत से आधुनिक स्ट्रीट लाइटें मंडी परिसर के मुख्य मार्गों और प्रमुख स्थानों पर स्थापित की जाएंगी, ताकि हर हिस्से में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद मंडी में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी और रात के समय कार्य करना आसान हो जाएगा। स्थानीय किसान रामफल, अंकित और सुरेश ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे मंडी की व्यवस्था में सुधार होगा और सीजन के दौरान होने वाली परेशानियां काफी हद तक कम होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्य शीघ्र पूरा कर अगली फसल के सीजन से पहले मंडी को पूरी तरह रोशन कर दिया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही भी सुचारु बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें