फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह रोकना सामूहिक जिम्मेदारी : सतपाल

Fri, 28 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विवाह मुक्त भारत’’ कार्यक्रम में उप​िस्थत सतपाल जांबा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। डीएवी कॉलेज पूंडरी में वीरवार को 100-दिवसीय अभियान ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सतपाल जांबा उपस्थित रहे।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और इस सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विधायक ने सभी अध्यापकगण, विद्यार्थियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बहनों और नागरिकों के साथ मिलकर ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ बनाने की सामूहिक शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि बाल विवाह केवल सामाजिक बुराई नहीं है, बल्कि यह बच्चों के अधिकार, स्वास्थ्य और सपनों के साथ समझौता है। बच्चों को उनकी शिक्षा और सुरक्षित भविष्य से वंचित करने वाली इस कुप्रथा को समाप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि एक जागरूक समाज ही देश को सही दिशा दे सकता है और ऐसे अभियानों से सकारात्मक परिवर्तन को गति मिलती है। उन्होंने बताया कि यह 100-दिवसीय अभियान बाल विवाह के खिलाफ मजबूत सामाजिक चेतना पैदा करेगा। बच्चों के भविष्य की सुरक्षा तभी संभव है जब बाल विवाह पूरी तरह समाप्त हो।
विज्ञापन


विधायक ने सभी से अपील की कि समाज, शिक्षण संस्थान, प्रशासन और युवा शक्ति मिलकर इस दिशा में सक्रिय योगदान दें। बोले- हम सबका सामूहिक संकल्प ही ऐसे भारत का निर्माण करेगा, जहाँ हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त वातावरण में अपने सपने पूरे कर सके। इस अवसर पर चेयरमेन भीम सेन अग्रवाल, प्रिंसिपल डॉ. राजेश टूरण, पुरुषोत्तम शर्मा, गुरुदेव सिंह, सुनीता शर्मा और सरपंच लाभ सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें