कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक स्कूल से बर्तन और दुकान से नकदी चोरी कर ले गए। चीका निवासी दीपक जिंदल ने अपनी शिकायत में बताया कि सिनेमा रोड पर उसकी राशन की दुकान है। 28 दिसंबर को दोपहर चोर दुकान का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये चोरी कर ले गया। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में राजकीय प्राथमिक पाठशाला संगतपुरा के मुख्य अध्यापक रोहताश ने सदर थाना में शिकायत दी कि 11 दिसंबर को रात के समय स्कूल से एक टब, ढक्कन व कंटेनर चोरी हो गई। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद