फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैफेड गोदाम से चोरी चावल बरामद

Thu, 17 Jul 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हैफेड गोदाम से चोरी किए गए चावल के कट्टे एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ (एवीटीएस) की टीम ने प्यौदा रोड स्थित एक किराना दुकान से बरामद किए हैं। टीम को सूचना मिली थी कि एक दुकान में हैफेड की मोहर लगे चावल के कट्टे रखे गए हैं।

सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची टीम ने जांच के दौरान कुल 10 कट्टे बरामद किए, जिन पर हैफेड की सील लगी हुई थी। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ये सभी कट्टे हैफेड गोदाम से चोरी किए गए थे। दुकानदार से पूछताछ की गई तो उसका कहना था कि कोई व्यक्ति यह कट्टे वहां छोड़ गया था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी में कौन-कौन शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एवीटीएस के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने टीम के साथ कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि दुकानदार से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें