डंपिंग यार्ड पर मौजूद किसान और लोग। विज्ञप्ति
कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक खुराना रोड डंपिंग यार्ड धरना स्थल पर हुई। इसकी अध्यक्षता महेंद्र सिंह रामगढ़ व संचालन जिला प्रधान जसवीर सिंह ने की। संयुक्त किसान मोर्चा के वक्ताओं ने कहा कि यह धारणा खुराना गांव के आसपास के कई गांव की मांगों के लिए किया जा रहा है। इस कूड़े के ढेर की बदबू से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया। आसपास के लोगों में बीमारी फैलने की आशंका है कि जिला प्रशासन लोगों की आवाज नहीं सुन रहा बल्कि पुलिस प्रशासन की सहायता से लोगों को डरा रहा है।
संयुक्त किसान मोर्चा मांग करता है कि समय रहते डंपिंग यार्ड को बंद किया जाए। इसे बंद करवाने के लिए बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी क्योंकि यह जगह डंपिंग के नियम पूरे नहीं करता। उन्होंने कहा कि अनाज कम दाम और दूध के बने खाद्य पदार्थ हमारे देश में अमेरिका से आएंगे। इससे हमारी खेती व पशुपालन खत्म हो जाएंगे। दूसरी तरफ बिजली को प्राइवेट हाथों में सौंपा जा रहा है जिससे हमारे को दी जा रही छूट खत्म हो जाएगी। इस मौके पर राज्य प्रधान कुंवरजीत सिंह, किसान सभा के जिला प्रधान जसवीर सिंह, जिला सह सचिव धर्मपाल, किसान यूनियन के नेता महेंद्र सिंह और सुरेंद्र चोशाला मौजूद रहे।
डंपिंग यार्ड पर मौजूद किसान और लोग। विज्ञप्ति