कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूलों और परिवारों में जश्न का माहौल है। ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के बच्चों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों के इरादे बेहद मजबूत और स्पष्ट हैं। कोई भविष्य में कानून की पढ़ाई कर जज बनने की इच्छा रखता है ताकि समाज को न्याय दिला सके, तो किसी का सपना डॉक्टर बनकर गरीबों और जरूरतमंदों की मुफ्त चिकित्सा सेवा करना है।
इस वर्ष कैथल जिले का कुल परीक्षा परिणाम 86.25 प्रतिशत रहा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जिलेभर से कुल 11,989 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराते हुए परीक्षा दी थी। इनमें से 10,340 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। हालांकि 1,240 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, जिन्हें बोर्ड की ओर से पुनः परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। वहीं 409 विद्यार्थी इस बार परीक्षा उत्तीर्ण करने में असफल रहे।
मुस्कान रही जिला टापर
प्रथम : 98.4 प्रतिशत
जखौली अड्डा के पीएम श्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मुस्कान ने कला संकाय में 492 अंक हासिल कर जिले में टाॅप किया। मुस्कान ने बताया कि वह स्कूल से आने के बाद रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थी। सोशल मीडिया का प्रयोग भी केवल पढ़ाई से संबंधित सामग्री के लिए ही किया। वे भविष्य में जज बनना चाहती हैं। मुस्कान ने कहा कि समय का प्रबंधन करने और मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। अगर कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना है तो उसके लिए जीवन में अनुशासन का होना जरूरी है।
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखोली अड्डा में सेलिब्रेशन करते हुए। स्कूल- फोटो : Archive