फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखमय जीवन के लिए रहें नशा मुक्त : सुनीता

Tue, 12 Nov 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकड़ा में नशा मुक्ति पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनीता जगत ने विद्यार्थियों व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए कहा कि सुखमय जीवन के लिए नशा मुक्त रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो हमारे जीवन को नष्ट कर देती है। कहा कि नशे से मुक्त व्यक्ति ही सुखमय जीवन का आनंद ले सकता है। प्रधानाचार्य ने विद्यालय से विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति रैली के लिए रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य ग्राम वासियों व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम के खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में अध्यापकों व विद्यार्थियों ने नशे से मुक्ति की शपथ ली। छात्रों को शपथ दिलाते हुए शिक्षक व खंड प्रभारी ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं बीमारियों के बारे में बताते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से पीड़ित व्यक्ति को पारिवारिक एवं सामाजिक अलगाव और लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है।

इस मौके पर विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ पंजाबी अध्यापिका हरजीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी कभी आपके सामने ऐसी परिस्थिति आए कि आपको कोई नशे की पेशकश करे तो आप ने उसे न कहना सीखना है। क्योंकि यदि आप उस समय उसकी बात मान लेते है तो भविष्य में आपको पछताना पड़ेगा।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन से सुनील संधू ने कई जानकारी दी। कहा कि उनके आस-पड़ोस में यदि कोई व्यक्ति नशे का आदि है और वह नशे से निजात पाना चाहता है तो वह जिला नागरिक अस्पताल में बिना कोई शुल्क दिए नशे की लत से छुटकारा पा सकता है।

इस अवसर पर शिक्षक अशोक कुमार, तरसेम सिंह, नीरज कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, इंद्रावती, सुमित कुमार, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें