संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल एवं जिला परिषद कैथल के सौजन्य से भारत चीन युद्ध में 1962 में सर्वोच्च बलिदानी सिपाही मिठिया राम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर भाना के राजकीय स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया।
इस मौके पर जिला पार्षद संजीव भाना, जिला परिषद की उपाध्यक्ष सोनिया व प्रतिनिधि फौजी कर्मवीर, प्रिंसिपल जगीर सिंह, कैप्टन बलजीत सिंह भाना, पूर्व सरपंच शमशेर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने बताया की प्राचार्य जागीर सिंह ने सभी आए हुए सदस्यों का स्वागत किया और प्रवक्ता राजकुमार ढुल ने मंच संचालन किया।
हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र के जरनल मैनेजर शमशेर सिंह, जिला पार्षद संजीव भाना, सरपंच मंगत राम ने भी शहीदों पर अपने-अपने विचार रखें। लोक गायक कलाकार फौजी कर्मवीर ने बच्चों में देशभक्ति की भावना भरने के लिए देशभक्ति गीत व नशा मुक्ति के ऊपर जोर दिया। प्रतिमा के अनावरण के बाद सभी ने मिलकर सर्वोच्च बलिदानी सिपाही मिठिया को फूल माला व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा सर्वोच्च बलिदानी की वीर नारी रतनी देवी को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में स्कूल स्टाफ, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य रिशालदार मेजर गोपीचंद, ढांड के प्रधान सूबेदार उदयभान शर्मा, कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, सूबेदार रणधीर सिंह पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी पाई, सीपीओ राजबीर भाना,कैप्टन अभय सिंह, सूबेदार पुनाराम जड़ौला, नायक श्रीराम रसीना, कैप्टन मोहन सिंह, हवलदार रामेश्वर, सूबेदार रामेश्रर,न ायक कर्म सिंह, एलडी दलबीर सिंह, नायक सतपाल आदि मौजूद रहे।