खुराना रोड पर महाराजा भागीरथ की मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके विरोध में लोगों ने शुक्रवार सुबह सात बजे जाम लगा दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। शहरवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वे छह बजे चौक के पास से गुजरे तो महाराजा भगीरथ की मूर्ति क्षतिग्रस्त थी। वीरभान, दलित सिंह, काली दास, किशन लाल, केसर, बंतु राम, प्रेमनाथ, रणबीर सिंह, प्रदीप कुमार, बिल्लो देवी, श्रद्धा देवी, संतो देवी, कविता रानी, पिंकी रानी ने बताया कि महाराजा भागीरथ की मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पहले भी इसी प्रकार असामाजिक तत्वों के ने मूर्ति तोड़ी थी। यह तीसरी बार है। जब भागीरथ की मूर्ति को तोड़ा गया हो। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द उन लोगों को पकड़ा जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों ने प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। करीब एक घंटे तक खुराना रोड पर लोगों ने जाम लगाए रखा। पुलिस कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद नगर परिषद के इंजीनियर हिमांशु लाटका मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि 15 दिन के भीतर मूर्ति को ठीक करवा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। इस अवसर पर वीरभान, दलित सिंह, बिल्लो देवी, श्रद्धा देवी, संतो देवी, कविता रानी, पिंकी रानी सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।