फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
10 माह पहले सामान्य अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दिलीप सिंह उर्फ तीर्थ 7 सितंबर 2014 को फरार हो गया था।
विज्ञापन


सीआईए वन पुलिस टीम ने आरोपी को गांव बाकल से गिरफ्तार कर लिया। दिलीप सिंह ने संपत्ति हड़पने के लिए अपने भाई की कुएं में धकेल दिया था। अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। ब्लड प्रेशर जांच के लिए उसे सामान्य अस्पताल लाया गया।

ईएसआई बलवंत सिंह व सिपाही करनैल सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। सिपाही करनैल सिंह खाना खाने घर चला गया। जबकि दिलीप ने बलवंत सिंह से कहा कि उसे बाथरूम जाना है। इस दौरान वह मौका मिलते ही फरार हो गया। लापरवाही बरतने पर एसपी ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें सस्पेंड कर दिया था। सिपाही करनैल सिंह ने बताया कि उसने दिलीप सिंह की रेकी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ युवक गांव बाकल में तैनात किए। दिलीप सिंह 2-3 माह में एक बार अपने घर पत्नी व बच्चों से मिलने आता था। सीआईए पुलिस ने सिपाही करनैल सिंह की सूचना पर उसे धर-दबोचा। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें