संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कैथल पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में गुहला और कलायत थाना प्रभारियों के अलावा एसपी रीडर, समीक्षा सेल, स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट, एंटी इमीग्रेशन सेल, एमटीओ और कंप्लेंट ब्रांच जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी नई तैनाती की गई है।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि तबादले प्रशासनिक जरूरत और कार्य व्यवस्था के अनुसार रूटीन प्रक्रिया के तहत किए गए हैं।तबादला आदेश के अनुसार एसआई तरसेम को एसपी रीडर के पद से हटाकर समीक्षा सेल इंचार्ज बनाया गया है। इंस्पेक्टर शिव कुमार सैनी को समीक्षा सेल से स्थानांतरित कर एसएचओ गुहला की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं एसआई रणदीप का तबादला एसएचओ गुहला से एसएचओ कलायत के पद पर किया गया है। इंस्पेक्टर रमेश चंद्र को एसएचओ कलायत के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।