फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस लाइन में अत्याधुनिक जिम का किया उद्घाटन

विज्ञापन
सांसद नवीन जिंदल जिम का उद्घाटन करते हुए। प्रवक्ता - फोटो : Videograb
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस सुविधाएं देने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन में स्थापित अत्याधुनिक जिम का सांसद नवीन जिंदल ने उद्घाटन किया। जिम के लिए नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से पूरा सामान और आधुनिक व्यायाम मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन

इस पहल से पुलिस कर्मचारियों को नियमित व्यायाम की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन, पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, डीएसपी सुशील प्रकाश, एसडीएम संजय कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिम की स्थापना में रविंद्र धीमान का विशेष योगदान रहा। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को दिन-रात ड्यूटी के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना जरूरी है। नियमित व्यायाम से शारीरिक क्षमता, कार्यक्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें