फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुरुक्षेत्र में 21 जूून को होगा राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह

Fri, 30 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। पतंजलि योग समिति चीका की ओर से ताऊ देवीलाल पार्क में चल रही नियमित योग कक्षा में पतंजलि तहसील प्रभारी एवं वरिष्ठ योग शिक्षक चरणदास गुप्ता ने साधकों को प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि 21 जूून को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें योगगुरु रामदेव करेंगे शिरकत। आयोजन में एक लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी होगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2015 से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग रखी गई है। उन्होंने सभी पतंजलि साधकों व आम लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कुरुक्षेत्र पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि पूर्ण, निरंतर व नियमित योगाभ्यास से मन शांत व शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का साधन है, बल्कि यह भारतीय सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग भी है। अत: प्रत्येक नागरिक से अपेक्षा की जाती है कि वह इस महत्वपूर्ण दिवस पर योग को अपनी दिनचर्या में अपनाने हेतु प्रेरित हो। गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे हरियाणा में योगमय माहौल के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा, ईश्वर सिंगला, राजपाल वर्मा, डिंपल कुमार, दीपक जिंदल, रामपाल चावला, सुशील जिंदल, जयभगवान, राकेश उर्फ बोबी, कश्मीर लाल गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें