फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: 17 साल के लड़के का नहर में मिला शव, 29 मई की शाम से था लापता, पुलिस कर रही जांच

Thu, 29 May 2025 07:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

28 मई से लापता 17 वर्षीय तन्मय गडतान उर्फ गोलू का शव गुरुवार को सिरसा ब्रांच नहर से बरामद हुआ। इस घटना से गांव में दहशत और शोक का माहौल है।
विज्ञापन
तन्मय गाड़तान, मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंडरी क्षेत्र के खेड़ी मटरवा गांव में 28 मई से लापता 17 वर्षीय तन्मय गडतान उर्फ गोलू का शव गुरुवार को सिरसा ब्रांच नहर से बरामद हुआ। इस घटना से गांव में दहशत और शोक का माहौल है। तन्मय सरस्वती स्कूल, डुलयानी में 12वीं कक्षा का छात्र था। 28 मई की शाम 6 बजे रोज की तरह रनिंग के लिए नहर की ओर निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


शव की बरामदगी

गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने सिरसा ब्रांच नहर में खोजबीन शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और करीब 18 घंटे की खोज के बाद दोपहर 1 बजे तन्मय का शव नहर से बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों और परिजनों का बयान

ग्रामीणों के अनुसार, तन्मय चार अन्य युवकों के साथ रनिंग के लिए गया था। वे कोल्ड ड्रिंक लेकर नहर किनारे बैठे थे और नहाने लगे। इस दौरान तन्मय का पांव फिसल गया, जिसके बाद उसके साथी डर के मारे घर लौट गए और किसी को सूचित नहीं किया। अगली सुबह उन्होंने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू हुआ। परिजनों ने बताया कि तन्मय उनका इकलौता बेटा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा, हत्या या आत्महत्या है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें