फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 1.50 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक पार्क, पार्किंग सुविधा मिलेगी

Tue, 23 Jun 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सुर​भि गर्ग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहरवासियों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मॉडल टाउन के पास स्थित पुरानी गोशाला की जमीन पर करीब डेढ़ एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया पार्क विकसित किया जाएगा। नगर परिषद ने इसका पूरा नक्शा तैयार कर लिया है और करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को आकार दिया जाएगा।
नगर परिषद के जेई संदीप धीमान ने बताया कि पार्क निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस पार्क की सबसे खास बात इसकी सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था होगी। अक्सर शहरों में पार्कों के बाहर अव्यवस्थित वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन जाती है, जिसे ध्यान में रखते हुए दोनों तरफ पार्किंग स्पेस विकसित किया जाएगा। एक ओर नई अनाज मंडी तथा दूसरी ओर मॉडल टाउन की तरफ पार्किंग सुविधा दी जाएगी। इससे पार्क में आने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों और वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी। पार्क में मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए मजबूत चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन एयर जिम स्थापित किया जाएगा, जिसमें आधुनिक व्यायाम उपकरण लगाए जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए सुरक्षित और आकर्षक झूले लगाए जाएंगे। सुबह और शाम की सैर के लिए लंबा व व्यवस्थित वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा।
पार्क को रात के समय रोशन रखने के लिए ऊर्जा-बचत वाली एलईडी लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी। पूरे पार्क में हरियाली बढ़ाने के लिए सुंदर लॉन, हरी घास (ग्रासिंग) और छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण भी स्वच्छ बना रहेगा। 6-7 कॉलोनियों को मिलेगा लाभ मॉडल टाउन, अनाज मंडी और आसपास की कॉलोनियों में फिलहाल कोई बड़ा और व्यवस्थित पार्क उपलब्ध नहीं है।
ऐसे में पुरानी गोशाला की इस भूमि पर पार्क बनने से क्षेत्र का सौंदर्यीकरण बढ़ेगा और लोगों को सुबह-शाम टहलने तथा बच्चों को खेलने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। इस पार्क से पटेल नगर, शोरा कोठी, जखौली अड्डा, सरगोधा कॉलोनी, रामनगर और बैंक कॉलोनी सहित कई आसपास की कॉलोनियों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



परियोजना का एस्टीमेट मुख्यालय भेज दिया गया है और जल्द ही बजट मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि शहरवासियों को शीघ्र इस सुविधा का लाभ मिल सके।

सुरभि गर्ग, अध्यक्ष- नगर परिषद

सुरभि गर्ग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें