फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दलित महिला से मिले प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता

Mon, 07 Jul 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कांग्रेस पार्टी के जिला संयोजक सुरेश रोड़ पबनावा ने रविवार को साथियों के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचकर पुलिस की प्रताड़ना का शिकार दलित महिला का हालचाल जाना। इस मौके पर उन्होंने महिला पर अत्याचार करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सुरेश रोड़ ने कहा कि किसी भी महिला से पूछताछ का अधिकार केवल महिला पुलिसकर्मियों को होता है, लेकिन इस घटना में पूछताछ के दौरान मारपीट भी की, जो निंदनीय है। उन्होंने पीड़िता के परिजनों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी से मांग की कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सेवादल जिला अध्यक्ष विक्रम हरिगढ़, सेवादल जिला उपाध्यक्ष कुलदीप लालर, राजेंद्र काजल, कृष्ण शर्मा तटियाना, रुपिंदर सिंह माजरी, जगत सिंह पूनिया सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें