फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने की शुरुआत खुद से करें : डॉ. संगीता

Thu, 06 Jun 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड-डडवाना में प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. संगीता शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न प्राकृतिक कारणों और मानवीय क्रियाकलापों के कारण वातावरण में अप्रत्याशित परिवर्तन आ रहा है। अगर अपनी आने वाली पीढ़ियों को बचाना है तो पर्यावरण को बचाने की शुरूआत खुद से करनी होगी।

उन्होंने संदेश दिया कि हमें अपने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सभी शिक्षक गण, गैर शिक्षक गण एवं छात्राओं ने पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का संकल्प भी लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें