फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पौधे वितरित कर दिया पर्यावरण का संदेश

Thu, 06 Jun 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में कई जगहों पर कार्यक्रमों के आयोजन हुए। कई स्थानों पर पौधे वितरित कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। जिला एनएसएस सेल कैथल की ओर से आमजन को फ्री में लगभग 1000 पौधे बांटे गए। इसी प्रकार डॉ. भीमराव अंबेडकर संस्थान में फ्री एनएमएमएस की कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए।

जिला एनएसएस सेल कैथल की ओर से जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल के प्रांगण के बाहर करनाल रोड पर यह आयोजन किया गया। इसमें जाट स्कूल के प्राचार्य सुबे सिंह मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने इस पौधा वितरण कार्यक्रम की विधिवत रूप से शुरुआत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला संयोजक एनएसएस कैथल विजेंद्र, जसवंत कैंडल कार्यक्रम अधिकारी, ईश्वर सिंह टांडा कार्यक्रम अधिकारी, मैडम प्रमिला, रोहित कुमार कार्यक्रम अधिकारी और अलग-अलग यूनिटों से आए हुए वॉलिंटियर्स ने इस कार्यक्रम में पर चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर वॉलिंटियर्स और कार्यक्रम अधिकारियों ने राहगीरों, ऑटो वाले, स्कूटर और मोटरसाइकिल पर चलने वाले, गाड़ियों में चलने वालों को पौधे बांटे। साथ ही पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया।

एवं इको क्लब कैथल की तरफ से 120 पौधे के वितरित ः समग्र शिक्षा कैथल के यूथ एवं इको क्लब के तत्वावधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संस्थान में निशुल्क एनएमएमएस की कोचिंग ले रहे 120 विद्यार्थियों को यूथ एवं इको क्लब की तरफ से पौधे वितरित किए गए।

इस अवसर पर संस्थान के सदस्य मनोज पंवार ने बताया कि यह कोचिंग विद्यार्थियों को बिल्कुल निशुल्क दी जा रही है, जिसमें आसपास के विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ सुबह 7 से 9 तक कोचिंग ले रहे हैं।

यूथ एवं इको क्लब के एपीसी कुशल कुमार एवं जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार ने इस अवसर पर सभी बच्चों को पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को घर जाकर अपने अपने पौधे को लगाना है और उसकी देखभाल भी करनी है, जिससे पर्यावरण को और बढि़या बनाया जा सके।

एपीसी मनोज पवार ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति रुचि बढ़ेगी। वे आसपास के पर्यावरण को हमेशा संतुलित और स्वच्छ रखेंगे। एबीआरसी दिनेश कुमार ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार, एपीसी कुशल कुमार, एपीसी मनोज कुमार, एबीआरसी दिनेश कुमार, प्रदीप बालू, शीलू, धर्मवीर सिंह, मनोज कुमार व बच्चों के अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें