फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरियाणा दिवस कार्यक्रम में कल लगेंगे विभिन्न विभागों के स्टॉल

Fri, 31 Oct 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त प्रीति ने कहा कि हरियाणा दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को आरकेएसडी कॉलेज सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से जनसेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि नागरिक मौके पर ही योजनाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र सेवाओं के लिए क्रिड विभाग, पेंशन व लाडो लक्ष्मी योजना के लिए समाज कल्याण विभाग, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बिजली निगम, कृषि विभाग द्वारा कृषि योजनाओं से संबंधित तथा रेडक्रॉस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता से जुड़ा स्टॉल लगाया जाएगा। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा दिवस समारोह को भव्य रूप से मनाया जाए। कार्यक्रम के दौरान पंचकूला से राज्यस्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। इस मौके पर समूह लोक नृत्य, लोक गीत, पेंटिंग और मूर्ति निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। डीसी ने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोग, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लें। यह हम सभी के लिए गर्व का अवसर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें