फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेलो इंडिया प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज की अनिता द्वितीय

Fri, 27 Oct 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज चीका की द्वितीय वर्ष की छात्रा अनिता कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपना और कॉलेज का परचम फहराया है। काॅलेज के स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के प्रो. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता सवाई मान सिंह स्टेडियम जयपुर में 20 सितंबर को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की छात्रा अनिता कुमारी ने एथलेटिक्स में ऊंची कूद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने कॉलेज का नाम रोशन किया। अनीता पहले भी कई बार राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुकी है। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य अवतार सिंह ने विजेता खिलाड़ी को उसकी जीत एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डीएवी कॉलेज चीका खेल कूद की गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें