फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरुपूर्णिमा पर चौशाला के स्कूल में उपलब्ध कराई खेल सामग्री

Fri, 11 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। चौशाला गांव स्थित राजकीय स्कूल में गुरुपूर्णिमा पर वीरवार को पूर्व छात्र और शिक्षक के पुत्र ने विद्यार्थियों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध करवाई। इस प्रकार यहां के विद्यार्थियों को अब
पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे

स्कूल के जेबीटी शिक्षक मुकेश कुमार ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहरों की तरह खेल सुविधाएं देने का बीड़ा उठाया है। इस पहल की शुरुआत उस समय हुई जब शिक्षक से उनके पुत्र आर्यन और पूर्व छात्र सुरेंद्र कुमार ने गुरु दक्षिणा स्वरूप कुछ विशेष करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


शिक्षक ने भावनात्मक रूप से इस प्रस्ताव को स्वीकारते हुए सुझाव दिया कि विद्यार्थियों के लिए एक सुसज्जित खेल नर्सरी विकसित की जाए। शिष्य व उनके पुत्र ने इस सुझाव को सहर्ष स्वीकारते हुए स्कूल में विभिन्न खेल सामग्रियों की व्यवस्था करवाई।

खेल नर्सरी के तहत स्कूल को कुश्ती मेट, भाला, बॉक्सिंग बैग, पंचिंग ग्लव्स, डंबल, बैडमिंटन, क्रिकेट किट, शॉटपुट, शतरंज, कैरम बोर्ड, रस्साकशी की रस्सी, रोलर स्केटिंग किट, फुटबॉल सहित अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इन खेल उपकरणों के आगमन से विद्यार्थियों में उत्साह और ऊर्जा का नया संचार देखने को मिला।

सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी स्कूल के शिक्षकों की शिक्षण शैली ने उन्हें गहरा प्रभावित किया, जिससे यह संकल्प जागा कि स्कूल को अधिक सुविधाएं दी जाएं। इससे पहले भी समाजसेवी स्कूल में सोलर पैनल, ट्रैक सूट, लेखन सामग्री और अन्य संसाधनों के माध्यम से योगदान देते रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षक प्रदीप कुमार, एएमएसी प्रधान अजमेर सिंह, पंच रूबी देवी, अमित कालिया, सतपाल शर्मा, सत्यवान सिंह, अमित शर्मा, सुनील कुमार, सुनील दत्त, राजेश कुमार, अशोक स्वामी सहित अन्य शिक्षकों व गणमान्यजनों ने कहा कि सरकारी स्कूलों का ढांचा तभी मजबूत हो सकता है जब सरकार के साथ-साथ समाज भी सकारात्मक भागीदारी निभाए। ऐसे प्रयास शिक्षा के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे को भी मजबूती देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें