फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हाफ मैराथन मंे मुख्यमंत्री देंगे स्वास्थ्य का संदेश

Fri, 11 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने वीरवार को आगामी 13 जुलाई को कैथल में होने वाली हाफ मैराथन के संदर्भ में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर और व्यवस्थित रूप से पूरी की जाएं।
विज्ञापन


ओएसडी भारती ने अधिकारियों से शनिवार को प्रस्तावित प्री-इवेंट बैठकों की जानकारी ली और आयोजन संबंधी विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस हाफ मैराथन में आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि इसका उद्देश्य व्यापक रूप से सफल हो सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस अवसर पर कैथल में आमजन के बीच आकर स्वास्थ्य एवं नशा उन्मूलन का संदेश देंगे। सरकार की ड्रग फ्री हरियाणा मुहिम के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में ऐसे आयोजनों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई जा रही है। अब कैथल में हॉफ मैराथन के ज़रिए यह अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से सामने आएगा।
विज्ञापन


उन्होंने अपील की कि जिलेवासी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वस्थ एवं नशा-मुक्त समाज निर्माण में सहयोग करें।

बैठक में उपायुक्त प्रीति, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, एसडीएम अजय सिंह, सीटीएम गुरविंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें