संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अंबाला रोड स्थित चौधरी छोटू राम इंडोर खेल स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता को लेकर जिलेभर के कोचों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी देवेंद्र ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि सीनियर कैटेगरी की तीन दिवसीय प्रतियोगिता वीरवार से शनिवार तक आयोजित की जाएगी।
जिले में अलग-अलग स्थानों पर कुल 26 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल अधिकारी ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण-पत्र और फैमिली आईडी अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। खेल विभाग ने खिलाड़ियों से समय पर स्थल पर पहुंचने और दस्तावेज साथ लाने को कहा है।
यहां होंगे आयोजन
3 जुलाई
n
सुबह 8 बजे : आर्चरी प्रतियोगिता, डीएवी कॉलेज, चीका
n
सुबह 9 बजे : ताइक्वांडो प्रतियोगिता, डीएवी कॉलेज, चीका
n
सायं 4 बजे : बास्केटबॉल प्रतियोगिता, चौ. छोटू राम इंडोर स्टेडियम, कैथल
4 जुलाई
n
सुबह 7 बजे : कुश्ती प्रतियोगिता, ग्यारह रूद्री विद्या मंदिर स्कूल, कैथल
n
सुबह 8 बजे : एथलेटिक्स प्रतियोगिता, डीएवी कॉलेज, चीका
n
सुबह 9 बजे : बैडमिंटन प्रतियोगिता, नव्य बैडमिंटन अकादमी, कैथल
n
क्याकिंग एंड कैनोइंग, फेंसिंग, जुडो, कबड्डी, रोइंग प्रतियोगिताएं, चौ. छोटू राम इंडोर स्टेडियम, कैथल
n
हॉकी प्रतियोगिता, हाबड़ी
n
लॉन टेनिस प्रतियोगिता, डीएवी स्कूल पुलिस लाइन, कैथल
n
स्विमिंग प्रतियोगिता, शैमरॉक पब्लिक स्कूल, कैथल
n
टेबल टेनिस प्रतियोगिता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली अड्डा, कैथल
n
भारोत्तोलन प्रतियोगिता, डीएवी कॉलेज, चीका
n
क्रिकेट प्रतियोगिता, पुलिस लाइन, कैथल
n
नेटबॉल प्रतियोगिता, आरकेएसडी कॉलेज, कैथल
n
खो-खो प्रतियोगिता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हरसौला
n
अपराह्न 3 बजे : फुटबॉल प्रतियोगिता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर, पूंडरी
n
सायं 4 बजे : जिम्नास्टिक प्रतियोगिता, चौ. छोटू राम इंडोर स्टेडियम, कैथल
n
साइकिलिंग प्रतियोगिता, मिनी स्टेडियम, पबनावा
n
वॉलीबॉल प्रतियोगिता, गुरु गोविंद सिंह खेल स्टेडियम, पट्टी अफगान, कैथल
5 जुलाई
n
सुबह 9 बजे : शूटिंग प्रतियोगिता, नेहरा शूटिंग अकादमी, कैथल
n
सायं 4 बजे : बॉक्सिंग प्रतियोगिता, आरकेएसडी कॉलेज, कैथल।