फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितरम ने अमेरिका को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को गांव तितरम में अलग ही माहौल था। माहौल भी ऐसा कि पूरा गांव जोश और जश्न में डूबा हुआ था। इसका बड़ा कारण था कि गांव का मुकाबला अमेरिका से था। अमेरिका से आए शोध के विद्यार्थियों और गांव की महिलाओं, खिलाड़ियों के बीच कई रोचक खेल मुकाबले हुए, जिसमें अधिकतर में गांव तितरम ने अमेरिका (बीथल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स) को पराजित कर दिया। सुबह 10 बजे शुरू हुए मुकाबले तीन बजे तक जारी रहे। सभी ने उत्साह के साथ इन मुकाबलों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

मटकी दौड़ मुकाबले में अमेरिका से आई जरीना प्रथम रही। वहीं मटका रेस महिलाओं में निर्मला प्रथम, सीमा दूूसरे व सरोज तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर रेस के मुकाबले में अमेरिका से आई ताना ने प्रथम, वाडा द्वितीय और जैसमीन तृतीय रही। गांव तितरम के बुजुर्ग 100 मीटर दौड़ के मुकाबले में मिया प्रथम, जिला सिंह दूसरे व राजकुमार तीसरे स्थान पर रहा। रस्साकसी में गांव की महिलाओं की टीम ने अमेरिकी विद्यार्थियों की टीम को चारों खाने चित कर दिया। मटका दौड़ में भी अमेरिकी विद्यार्थियों की दौड़ देखने लायक थी। उन्हें चूंकि इस खेल का अभ्यास नहीं था तो मटका रेस में एक हाथ छोड़कर दौड़ में भाग लेने की अनुमति दी गई।
भारी संख्या में उमड़ी भीड़ : मुकाबलों को देखने के लिए पूरे गांव से महिलाओं, बच्चों व युवाओं सहित बुजुर्गों की भीड़ उमड़ पड़ी। अमेरिकी विद्यार्थी जब देशी खेलों में भाग ले रहे थे तो लोग उन्हेें बड़ी उत्सुकता से देख रहे थे। संभव के निदेशक कुमार मुकेश ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच खेल मुकाबलों का आयोजन हुआ। बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में गांव के सरपंच की अगुवाई में हुए इस आयोजन में दोनों ही ओर से खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगाया। यह एक सराहनीय प्रयास था। इस आयोजन में पुलिस, सरकारी कोच राजेश, विजय व अन्य ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर कुमार मुकेश, सोनिया, अमित, विक्रम, बलदेव, जगबीर, विकास, ओमप्रकाश कुंडू, जगदीप, भीम सिंह, बिंदर, राममेहर और समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें