फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश और नवीन रहे बेस्ट एथलीट

Sat, 05 Nov 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
विज्ञापन
कैथल। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन इंटरनेशनल बॉक्सर मनोज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, स्लो साइक्लिंग, मटका दौड़ सहित अन्य मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल बेदी ने किया। बॉक्सर मनोज ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी अपने जीवन में खेलों के महत्व को समझकर कड़ा परिश्रम करता है तो वह अपना मुकाम अवश्य प्राप्त करता है। उन्होंने साक्षी मलिक और दीपा जैसी महान खिलाड़ियों के बारे में कहा कि पूरे देश को ऐसी महान एवं कर्मठ बेटियों पर गर्व है। जिन्होंने विश्व में अपने राष्ट्र का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत कर अच्छे कार्य करने का आग्रह किया। प्रतियोगिता में सेवानिवृत वॉलीबाल प्रशिक्षक चरण सिंह एवं आरकेएसडी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. बृजेन्द्र ढांडा व सुरेंद्र तंवर का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में लड़कियों की टीम में प्रथम नीलम, कमलेश, ज्योति एवं रवीना प्रथम चार सौ मीटर दौड़ की लड़कों की टीम में राहुल, कुलदीप, तरसेम व नवीन प्रथम रहे। स्लो साइक्लिंग लड़कों में प्रथम स्थान सोहन लाल, दूसरा स्थान सोनू रंगा और तीसरा स्थान संदीप मलिक ने प्राप्त किया। स्लो साइक्लिंग लड़कियों में प्रथम स्थान नीलम, दूसरा स्थान रिंपी और तीसरा स्थान अंजू ने प्राप्त किया। ट्रिपल कूद में प्रथम कुलदीप, द्वितिय गौरव भारद्वाज और तृतीय स्थान भूपेंद्र ने प्राप्त किया। मटका दौड में प्रथम कमलेश, द्वितिय मीना और तृतीय ज्योति रही। 100 मीटर लड़कों की दौड़ में प्रथम गौरव मोंगा, द्वितिय नवीन और तृतीय गौरव भारद्वाज रहा। लड़कियों की दौड़ में प्रथम कमलेश, द्वितीय ज्योति और तृतीय स्थान पर सोनू रही। रस्सा कस्सी में पुरुष प्राध्यापकों ने लड़कों को व महिला प्राध्यापकों ने लड़कियों को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें