कौल में 2 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरु ब्रह्मानंद क्लब कौल द्वारा आर्य नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2 दिवसीय 55 किलोग्राम भार वर्ग अंडर 16 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता से पहले हवन किया गया। जिसमें यज्ञ मान के तौर पर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम पंचकूला से एक्सईएन मुकेश चौहान शिरकत की। जबकि विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक मक्खन सिंह ने शिरकत की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्यातिथि सीडीपीओ पूंडरी नीतू रानी ने किया। सीडीपीओ ने कहा कि जीवन की शुरूआत विद्यार्थी जीवन से आरंभ होती है। जीवन के आरंभ में ही अगर हम अच्छी शिक्षा ग्रहण कर संस्कारों के साथ आगे बढे़ं तो हमेशा कामयाबी ही मिलेगी। क्लब की ओर से सीडीपीओ को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच पबनावा व सिरसल के बीच खेला गया जिसमें सिरसल की टीम विजयी रही। फरल व आजाद क्लब दादूपुर के बीच खेले गए मैच में फरल की टीम विजयी रही। पाई व चंदाना के बीच खेले गए मैच में पाई की टीम ने जीत हासिल की। गुरु ब्रहानंद खेल क्लब कौल व धौंस के बीच खले गए मैच में गुरु ब्रहानंद खेल क्लब कौल की टीम विजयी रही। मैच में पीटीआई राजेश कौल, नरेश पाई, राहुल फरल, कर्म सिंह बोदला, माला राम पबनावा, प्रदीप पबनावा, कर्म सिंह कौल ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर ब्लाक समिति सदस्य संजीव कुमार, ओम प्रकाश, राजेंद्र फौजी, धर्मपाल कौल, बाबू राम कौल, भाग सिंह बंदराणा, कृष्ण कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।