संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा के सौजन्य से 7 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी राजौंद कंचन बाला ने दी।
उन्होंने प्रतियोगिता में 30 वर्ष से नीचे की महिलाओं के लिए 300 मीटर दौड़, 400 मीटर की दौड़ और 5 किलोमीटर की साइकिल दौड़ रखी गई है तथा 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए डिस्कस थ्रो, म्यूजिकल चेयर गेम और 100 मीटर की दौड़ शामिल है। उन्होंने कहा कि जो भी महिला इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में 7 जनवरी को खेलकूद के मैदान में सुबह 11 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करें ।
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी राजौंद कंचन बाला ने कहा कि साइकिल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागी अपनी साइकिल लेकर आएं। इससे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।