फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Sun, 28 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
छठी से दसवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सलाद बनाओ, सैंडविच बनाओ, व्यर्थ पदार्थों से उपयोगी वस्तुएं बनाने की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छठी से दसवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें बच्चों की प्रतिभा का आंकलन किया गया। प्रिंसिपल सजी जैकब ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में इस तरह के आयोजनों का काफी लाभ मिलता है।
विज्ञापन


स्कूल चेयरमैन सतीश बंसल ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने इस आयोजन के लिए स्टाफ सदस्यों की भी पीठ थपथपाई। साथ ही बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पादों का खुद निरीक्षण किया। जिसमें बच्चों की प्रतिभा देखकर उन्होंने हैरानी भी जताई। बच्चों ने भव्य ढंग से सलाद सजाए हुए थे। वहीं खुद सैंडविच बनाकर उनका प्रदर्शन किया। इसके अलावा व्यर्थ पदार्थों को काफी उपयोगी वस्तुओं में तब्दील करते हुए प्रदर्शनी में शामिल किया। जिससे सभी बच्चों ने प्रेरणा ली। प्रतियोगिताओं के अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें