संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। आरोही माॅडल स्कूल रामगढ़ पांडवा में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस मौके पर प्रधानाचार्य डाॅ. अश्विनी मंगला ने कहा कि नशा और अवसाद से बचने का सर्वोत्तम उपाय खेल है।
उन्होंने बताया कि पहले दिन लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, नींबू दौड़,चक्का फेंक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेलों का शुभारंभ एसएमसी प्रधान कुसुम रानी, सरपंच प्रतिनिधि अशोक सहारन, भूतपूर्व सरपंच ऋषिपाल रामगढ़ एवं सभी एसएमसी सदस्यों ने किया। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल से सम्मानित किया गया।
खेल उत्सव के समापन समारोह में ब्लॉक समिति चेयरमैन श्री नरेंद्र धनिया जी, ब्लॉक समिति सदस्य सुरेश कुमार, रामप्रताप, रोहतास, खेल अध्यापक मनु सहारन, गुरनाम, जितेंद्र राठौर, राजेश जैन, पवन कुमार, सतीश कुमार, संजय कुमार, नवीन कुमार, रशिमा खुराना, राजरानी, मधु बाला, गीतू गुप्ता, दीपिका रानी देशवाल, सोनल कंसल, शरणजीत कौर, निशा रानी, हरनीत कौर, सुमिता शर्मा, नीलम रानी आदि उपस्थित रहे।
ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम ः डाॅ. मंगला ने बताया कि 100 मीटर रेस में साहिल प्रथम, अमन द्वितीय व रवि तीसरे स्थान पर रहे। लांग जंप में नीतिश प्रथम, अरमान व साहिल द्वितीय व नैतिक तीसरे स्थान पर रहे। लेमन रेस में रोबिन प्रथम, विपुल व सचिन दूसरे व विकास तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर रेस में साहिल प्रथम, आदित्य दूसरे व कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे।
लांग जंप में हैप्पी प्रथम, हेमंत दूसरे व साहिल तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में सागर प्रथम, शुभम द्वितीय व मोहित तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 100 मीटर में नैंसी प्रथम, पायल दूसरे व सिमरन तीसरे स्थान पर रही। लांग जंप में पायल प्रथम, सिमरन दूसरे व मानसी तीसरे स्थान पर रही। शाटपुट में काजल प्रथम, अंशुल दूसरे व साक्षी को तीसरा स्थान मिला।
डिस्कस थ्रो में हैंसी प्रथम, शिवानी दूसरे व मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर रेस में खुशी प्रथम, रूबल द्वितीय व निकिता तीसरे स्थान पर रही।