फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 17 दिन बाद अमेरिका से प्योदा आया भीम गिल का शव, देखकर मची चीख-पुकार

विज्ञापन
भीम गिल
विज्ञापन
कैथल। गांव प्योदा के 35 वर्षीय भीम गिल का शव करीब 17 दिन बाद शुक्रवार को गांव पहुंचा। शव को देखते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। पिता के शव को देखकर करीब 11 वर्षीय बेटा भी रोते हुए पापा-पापा पुकारता रहा।
विज्ञापन

अंतिम दर्शन के बाद छोटे भाई सन्नी ने भीम को मुखाग्नि दी। परिजन ने भीम को करीब सात साल पहले 40 लाख रुपए खर्च करके अमेरिका भेजा था। परिवार ने इसके लिए करीब एक एकड़ जमीन तक गिरवी रख दी थी। 27 अक्तूबर को अमेरिका में हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। अब उसका शव गांव लाने के लिए परिवार को करीब 40 लाख रुपये और खर्च करने पड़े।
इसके लिए उसके दोस्तों और गांव के विदेश में रह रहे युवकों ने सहयोग किया। भीम गिल कैथल के गांव प्योदा का रहने वाला था। भीम के चचेरे भाई सुखबीर सिंह ने बताया कि वह शादीशुदा था। उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक बेटा, दो बहनें और एक छोटा भाई सन्नी है। परिवार खेतीबाड़ी करता है।
विज्ञापन

डंकी रूट से पहुंचा था अमेरिका
परिजन के अनुसार, भीम करीब 7 साल पहले डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा था। वह कैलिफोर्निया के फ्रिजनो शहर में रहता था और वहां गाड़ी चलाने का काम करता था। परिजन के अनुसार, भीम ने कमाई करके करीब सारा कर्ज चुका दिया था। अब वह मकान बनवाने और दूसरे कामों के लिए पैसे जोड़ रहा था। छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।
अचानक बिगड़ गई थी तबीयत
सुखबीर सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर को भीम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके साथ रहने वाले लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसकी पार्थिव देह भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की गई। शव को गांव लाने में करीब 40 लाख रुपये खर्च हुए। गांव के करीब 30-35 युवक अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रहते हैं। सभी ने मिलकर भीम का शव भारत लाने के लिए आर्थिक मदद की। युवाओं ने अपनी-अपनी ओर से थोड़े-थोड़े पैसे इकट्ठे किए और पूरी राशि जुटाकर परिवार को दी। इसके अलावा कुछ रकम परिवार ने भी जुटाई।

भीम गिल

भीम गिल

भीम गिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें