फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्राथमिक शिक्षकों का ब्लॉक स्तर पर विशेष प्रशिक्षण 3 से

Thu, 01 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा सरकार के निपुण मिशन के तहत राज्य के सभी प्राथमिक शिक्षकों के लिए नए साल में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 3 जनवरी से ब्लॉक स्तर पर होगी।

यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल के अनुसार उन्हें शिक्षा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रशिक्षण सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जो पूरी तरह ऑफलाइन फेस-टू-फेस मोड में रहेगा।
विज्ञापन


शिक्षकों को अपनी उपस्थिति निपुण हरियाणा टीचर एप या क्यूआर कोड के माध्यम से दर्ज करनी होगी। केवल उन्हीं शिक्षकों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जिनकी दोनों दिन ऑनलाइन उपस्थिति होगी और जो प्री-टेस्ट एवं पोस्ट-टेस्ट में भाग लेंगे। सितंबर और दिसंबर माह में सरकारी स्कूलों में सेंसस ग्रुपिंग का कार्य किया गया था, जिसके आधार पर विद्यार्थियों को सपोर्टेड, रिकॉग्नाइज्ड और एक्सीलेंट श्रेणियों में बांटा गया है।
विज्ञापन


अब शिक्षकों को इन्हीं श्रेणियों के अनुसार बच्चों को विशेष शैक्षणिक सहयोग देने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक बैच में 40 प्रतिभागी शामिल होंगे, जिन्हें प्रशिक्षण मिलेगा। बिना ठोस कारण के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक की जिम्मेदारी स्कूल मुखिया की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें