फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विशेष टीम ने जुआ खेलते 12 को पकड़ा

Sat, 12 Aug 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। पटियाला रोड पर एक पैलेस में में चल रहे जुआ रैकेट पर एसपी कैथल की विशेष टीम ने छापामारी करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये की नकदी व जुआ खेलने में प्रयोग की जा रही गिटियां भी बरामद की है।
विज्ञापन


छापे के दौरान डीएसपी गुहला सुनील कुमार, चीका थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे। चीका-पटियाला रोड पर गांव सदरेहड़ी के पास बने एक पैलेस में पिछले कई माह से जुआ का धंधा चल रहा था। आज शाम को कैथल से आई पुलिस टीम ने डीएसपी गुहला व एसएचओ चीका के साथ पैलेस में रेड की तो वहां पर लगभग एक दर्जन लोग जुआ खेलते हुए पाए गए, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया और चीका थाना लाया गया।

डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को पुष्ट सूचना मिली थी कि पटियाला रोड पर बने एक पैलेस में जुआ खेला जाता है। सूचना के आधार पर शुक्रवार को वहां रेड कर जुआ खेल रहे कई लोगों का काबू किया है और जुआरियों से तीन लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पकड़े गए अधिकतर लोग पंजाब व दूसरे शहरों के बताए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें