संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। गुहला हलके के लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की सौगात मिलने जा रही है। वीरवार को हलके की तीन सड़कों की विशेष मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इन तीनों सड़कों पर कुल दो करोड़ सात लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
गुहला रोड से थेह बिरध तक बनने वाली सड़क पर 77 लाख रुपये, बलबेहड़ा गांव के बाईपास की
मरम्मत पर 44 लाख रुपये, वहीं कैथल रोड से गांव थेह नेवल तक की सड़क के जीर्णोद्धार पर 86 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की कुंजी होती हैं। इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी, आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुहला हलके में अब तक रिकॉर्ड संख्या में सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों को मंजूरी मिली है, जिनका लाभ शीघ्र ही आम जनता को मिलेगा। इस अवसर पर सत्यवान सीड़ा, जगतार माजरी, जगीर कंबोज, सोनू कालड़ा, भल्ला प्रेमी, संदीप मल्होत्रा, दलबीर सीड़ा व गुरमेज हरनौला आदि लोग मौजूद रहे।