फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भारतीय संस्कृति, गायत्री मंत्र व वेदों पर विशेष व्याख्यान आयोजित

Fri, 14 Nov 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गुहला चीका: कन्या महाविद्यालय चीका में छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता।
विज्ञापन
गुहला चीका । राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में वीरवार को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और प्राचीन ज्ञान पर आधारित एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को देश की समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों और नैतिक मूल्यों से जोडऩा था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर प्रमुख समाजसेवी बलजिंद्र सिंह ने शिरकत की। बलजिंद्र सिंह ने अपने व्याख्यान में गायत्री मंत्र के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि यह महामंत्र किस प्रकार एकाग्रता, सकारात्मकता और आत्मिक शक्ति में वृद्धि करता है। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. लक्की शर्मा और बलजिंदर सिंह ने वेदों को मानव ज्ञान का भंडार बताते हुए उनके सामाजिक, दार्शनिक और वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें