कैथल। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर को जिले के सभी गांवों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रितु लाठर ने बताया कि सुबह 11 बजे स्वच्छता दिवस मनाने के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। ग्राम सभाओं में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि पात्र लोगों को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में शामिल हों और गांव के विकास एवं अन्य जरूरी विषयों पर चर्चा में भाग लें।