कैथल। कई अहम मामले सुलझाने व अपराधियों पर शिकंजा वालीस्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस को एसपी उपासना यादव ने सम्मानित किया है। टीम में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद, एसआई धर्म सिंह, एसआई विरेंद्र, एएसआई तरसेम कुमार, एएसआई संदीप कुमार, एएसआई राममेहर एएसआई अजित, एचसी देवेंद्र, एचसी तरसेम, एचसी हरीश, एचसी बुटा सिंह, एचसी विकास, एचसी राजेश,सिपाही संदीप व कुलदीप, होमगार्ड राममेहर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि उक्त स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस टीम ने गत पिछले दिनो कई अहम मामलों को सुलझाते हुए अपराधियों को सलाखों पीछे भेजा गया है। जिनमें मुख्य रूप से नशा तस्करी, पूंडरी फायरिंग मामला, अवैध असलहा सहित आरोपियों को काबू करने आदि मामले शामिल है। संवाद