फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसपी ने किया परेड का निरीक्षण, अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश

Tue, 11 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को निर्देश देती एसपी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला पुलिस लाइन कैथल में सोमवार को आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण एसपी उपासना ने किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा गश्त को नियमित रखने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि परेड के दौरान डीएसपी बीर भान, डीएसपी ललित कुमार, सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व एसपी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसपी उपासना ने कहा कि पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की नियमित जांच की जाए, आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखें और अपराधियों के प्रति सख्ती बरती जाए।

चोरी के आरोपियों को पकड़ने वाली टीम सम्मानित

थाना शहर की राइडर टीम में तैनात एएसआई भूप सिंह और होमगार्ड बलिंद्र को रात के समय तत्परता दिखाते हुए दो चोरों को मौके पर काबू करने पर एसपी उपासना ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस बीच एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन


उस रात यह हुआ था

31 अक्तूबर की रात लगभग 3 बजे थाना शहर क्षेत्र में दुकानों में चोरी की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को राइडर टीम ने मौके पर पकड़ लिया था। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। एसपी उपासना ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों में भय उत्पन्न करने में पुलिसकर्मियों की सक्रियता अहम है। ऐसे कर्मियों को सम्मानित करना विभाग की प्राथमिकता है ताकि उनका मनोबल ऊंचा बना रहे।

पुलिस कर्मियों को निर्देश देती एसपी।

पुलिस कर्मियों को निर्देश देती एसपी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें