फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्योड़क पुलिस नाके के पास एसपी ने किया बीट बॉक्स का उद्घाटन

विज्ञापन
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन बीट बॉक्स का उद्घाटन करते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। रविवार को पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने क्योड़क पुलिस नाके के पास नवस्थापित बीट बॉक्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसपी ने बीट बॉक्स के समीप पौधरोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि यह बीट बॉक्स पेपर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, गांव बाखली, पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र के सौजन्य से तैयार करवाया गया है। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी बीर भान, डीएसपी सुशील प्रकाश, एसएचओ थाना सदर एसआई कुलदीप सिंह, पुलिस चौकी क्योड़क इंचार्ज एएसआई बलजीत, एसपी प्रवाचक तरसेम, ओएएसआई प्रवेश, एसआईएस संदीप सहित अन्य पुलिस कर्मचारी, पेपर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, गांव बाखली के संचालक और ग्रामीणजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि बीट बॉक्स पुलिसिंग व्यवस्था को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। एसपी ने कहा कि जिला पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध पर अंकुश लगाना ही नहीं बल्कि जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर भरोसेमंद और जनहितैषी पुलिसिंग को मजबूत करना भी है। बीट बॉक्स बनने से यहां तैनात पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी के संचालन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस की उपलब्धता और दृश्य उपस्थिति बढ़ने से असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी और अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बीट बॉक्स के निकट पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में सहायक हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का आधार भी है। उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मचारियों व ग्रामीणों से अपील की कि वे पौधरोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाएं और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लें।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन बीट बॉक्स का उद्घाटन करते हुए। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें