फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ईआरवी कर्मचारियों को एसपी ने किया सम्मानित

Tue, 23 Jun 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मंगलवार को पुलिस लाइन कैथल में पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा डायल 112 (ईआरवी) पर तैनात कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान आमजन की सहायता एवं सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईआरवी कर्मचारियों को एसपी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि अन्य कर्मचारी भी इनसे प्रेरणा लेकर आमजन की सेवा में बेहतर कार्य करें। बैठक में डीएसपी सुशील प्रकाश, एसपी प्रवाचक तरसेम, ओएएसआई प्रवेश सहित अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने डायल 112 (ईआरवी) पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक गश्त एवं पेट्रोलिंग करें, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और समाज में भयमुक्त वातावरण बनाया जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी डायल 112 टीमें अपने-अपने थानों और चौकियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी इवेंट की सूचना मिलने पर टीमें शीघ्रता से घटनास्थल पर पहुंचें और अपने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाएं।
विज्ञापन

एसपी ने कर्मचारियों को स्वयं भी सक्रिय रहकर इवेंट जनरेट करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आमजन के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनकर तुरंत उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें