सीआईए कलायत पुलिस टीम को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने किया सम्मानित
- फोटो : टोल प्लाजा के निकट ट्रेलर- ट्रैक्टर कर भिड़ंत में पलटा ट्रैक्टर ट्रोला व बिखरी पड़ी ईंट संवाद
कैथल। लूट के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू करने और अन्य आरोपियों की धरपकड़ में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सीआईए कलायत पुलिस टीम को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि सीआईए कलायत पुलिस टीम की ओर से 21 जून को आरोपी पंचकूला निवासी निरंजन उर्फ माल्टा को 21 जून को किठाना क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद काबू किया गया था। जो आरोपी कलायत होटल पर लूट का प्रयास करने और कैथल से एक स्कूटी सहित नकदी लूटने के मामले में वांछित था। इसके अतिरिक्त इस टीम की ओर से अवैध असलहा रखने वालों पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को काबू करके बेहतरीन कार्य किया गया था। एसपी की ओर से सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार, एएसआई राजीव, एएसआई सुभाष, एएसआई मंजीत, एचसी बलकार, एचसी संदीप सहित अन्य टीम के सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की तत्परता और समर्पण ही पुलिस की वास्तविक पहचान है।
सीआईए कलायत पुलिस टीम को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने किया सम्मानित- फोटो : टोल प्लाजा के निकट ट्रेलर- ट्रैक्टर कर भिड़ंत में पलटा ट्रैक्टर ट्रोला व बिखरी पड़ी ईंट संवाद