फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसपी ने अपराध के खिलाफ निडर रहने का दिया संदेश

Fri, 26 Dec 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत गांव करोड़ा स्कूल में छात्राओं को संबोधित करते एसपी उपासना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। गांव करोड़ा स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को एसपी उपासना यादव पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद कर मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपराध के खिलाफ निडर रहने का संदेश भी दिया।
एसपी उपासना ने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया का सीमित, सोच-समझकर और सकारात्मक उपयोग ही लाभकारी होता है, जबकि इसके दुरुपयोग से साइबर अपराध, मानसिक तनाव और पढ़ाई पर नकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन




उन्होंने छात्राओं को फर्जी प्रोफाइल से सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से बातचीत न करने की सख्त सलाह दी। एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की स्थिति में तुरंत अपने अभिभावकों और पुलिस को जानकारी दें।



पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि इस अवसर पर एसपी उपासना यादव ने महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की जानकारी देते हुए कहा कि छेड़छाड़, हिंसा या किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में डरने की आवश्यकता नहीं है। पीड़ित बिना झिझक पुलिस की सहायता लें। उन्होंने महिला हेल्पलाइन, डायल 112 सहित अन्य सहायता नंबरों की जानकारी भी छात्राओं को दी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी संस्था के सहयोग से जरूरतमंद छात्राओं को जूते वितरित किए गए। इस मानवीय पहल की छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने सराहना की। एसपी उपासना यादव ने कहा कि बच्चों और युवाओं को समय रहते जागरूक करना ही एक सुरक्षित और सशक्त समाज की नींव है। कैथल पुलिस भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का कार्य करती रहेगी।



इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य, अध्यापकगण, ग्रामीण, पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तथा समाजसेवी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें