फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ­एसपी, एडीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं

Sat, 06 Jul 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एसपी उपासना व एडीसी सी जया श्रद्धा ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन


एडीसी सी जया श्रद्धा ने कहा कि जिलावासियों की समस्याओं के समाधान में जिला व खंड स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर कारगर सिद्ध हो रहे हैं। समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का समाधान होने से उनमें सरकार व जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। वे सरकार की इस मुहिम से बेहद प्रसन्न नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करें। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार व जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन


समाधान शिविरों में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जन स्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है। यह सुनवाई हर रोज सुबह 9 से 11 बजे तक होती है। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें