फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दामाद ने किया सास से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की एक कॉलोनी में एक आरोपी ने अपनी करीब 55 वर्षीय सास से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जिले के एक गांव निवासी विवाहित युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि वह कैथल शहर की एक कॉलोनी में शादीशुदा है। 25 मार्च को उसकी 50 वर्षीय मां उससे मिलने के लिए कैथल में आई हुई थी। शाम के समय वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। इस दौरान उसके पति ने उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह घर आई तो उसकी मां ने उसे घटना के बारे में बताया। शहर थाना एसएचओ बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें