फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दामाद ने सास, पत्नी पर किया जानलेवा हमला

Wed, 03 Jul 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फ्रांसवाला रोड पर एक दामाद ने अपने दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अपनी सास और पत्नी पर गंडासी व लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अन्य दोनों आरोपी जींद के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे फ्रांसवाला रोड पर हुई। मौके पर पहुंचे हमलावरों ने मां-बेटी पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार किए लेकिन इस बीच कई लोग दौड़ पड़े तो सभी आरोपियों मौके से भाग निकले। घायल दोनों महिलाओं को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। इस बीच घटना की किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जिसमें हमलावर दोनों महिलाओं पर वार करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं का प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन


फ्रांसवाला रोड निवासी डिंपल ने शहर थाना में शिकायत दी कि करीब 12 साल पहले उसकी शादी राजनगर पटियाला चौंक जींद निवासी राकेश के साथ हुई थी। उसका पति शराबी व झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है और उसके साथ हमेशा मार-पिटाई करता है। डिंपल का आरोप है कि उसके पति राकेश ने गाड़ी की किस्त भरने के लिए उससे अपने मायके से दो लाख रुपये करीब तीन महीने पहले मंगवाए थे। उसके बाद जब वह अपने पति राकेश को पैसे वापस देने के लिए कहने लगी तो राकेश ने उसके साथ मार-पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। उसने राकेश के खिलाफ महिला थाना कैथल में इस संबंध में शिकायत दी थी। इस शिकायत को लेकर एक जुलाई को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था। राकेश ने कहा कि वह एक सप्ताह बाद उसे अपने घर ले जाएगा और थाना में दोनों पक्षों का आपसी समझौता हो गया था। इस पर वह अपने मायके चली गई।
विज्ञापन


एक जुलाई को शाम करीब सात बजे वह और उसकी माता केलो देवी अपने घर के बाहर बैठे थे। इतने में उसका पति राकेश अपने दो साथी गांव थुआ जिला जींद निवासी मोनू व कपिल के साथ वहां आया। राकेश व कपिल के हाथ में गंडासी थी और मोनू ने अपने हाथ में लाठी ली हुई थी। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गंडासी और लाठी से उसपर व उसकी माता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बाद में लोगों को आता देखकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी सनेष ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें