फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घरों के सर्वे में 13 जगहों पर मिला लार्वा

Wed, 03 Jul 2024 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिले में मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। मंगलवार को 10 हजार 632 घरों का सर्वे किया गया। 13 जगहों पर लार्वा मिला है। वहीं 21 लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 938 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पुरे जिले में 1060 जगहों पर लार्वा मिलने के बाद नोटिस जारी किया गया।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डोर-टू- डोर सर्वे के दौरान लोगों को बीमारियों से बचाव बारे में जानकारी दी जा रही है। अब तक जिले में कोई भी मलेरिया व डेंगू व केस नहीं मिला है। पिछले साल 118 केस डेंगू के मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सिविल सर्जन डा. नीरज मंगला ने बताया कि डेंगू व मलेरिया से बचाव को लेकर सैंपलिंग की जा रही है। अब तक 5 लाख 78 हजार 409 घरों का सर्वे टीमें कर चुकी है। बताया जा रहा है कि सप्ताह में एक दिन घरों में सफाई अभियान चलाएं ताकि लार्वा पैदा न हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें