कैथल। गांव बसीनी निवासी एक युवक ने अपने ससुर पर लाठी से हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में जिला जींद के गांव बसीनी निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। उसकी दो बेटियां शादीशुदा हैं। छोटी बेटी सरिता की शादी गांव गुहणा निवासी नितेश के साथ हुई है।
उन्होंने बताया कि वह 8 अप्रैल को अपनी बेटी सरिता को मायके ले जाने के लिए गांव गुहणा पहुंचा था। इस दौरान उसने अपने दामाद नितेश से बेटी को साथ भेजने की बात कही लेकिन नितेश ने सरिता को भेजने से इन्कार कर दिया। नितेश ने कहा कि जब तक सरिता का व्यवहार नहीं बदलता, तब तक उसे नहीं भेजेगा। उसने बेटी को समझाने का प्रयास किया और माफी मांगने की बात कही लेकिन इसके बाद भी विवाद बढ़ गया। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।