सड़क हादसे में बेटे की मौत सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव रोहेड़ा निवासी जगदीश उर्फ जगदीश चंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसका एक लड़का परमजीत जिसकी उम्र करीब 22 साल है, जो कि शादीशुदा है। उन्होंने कहा कि वह और उसका लड़का परमजीत अलग-अलग बाइक पर सवार होकर बुधवार को किसी काम से कैथल आए हुए थे। इसके बाद वे दोनों वापस जब गांव देवबन नहर पर पहुंचे तो गांव कसान की ओर से आ रहे एक अज्ञात कार चालक ने परमजीत को टक्कर मारी। टक्कर लगने से उसका बेटा बाइक सहित सड़क पर गिर गया और उसे काफी चोर्टें आइं। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।