ढांड। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य से मेरा युवा भारत माई भारत कैथल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सोमवती प्रथम, स्वाति द्वितीय, छवि, ज़रीन व ख़ुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
कार्यक्रम की संयोजिका रीना देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के अभियान पर दिन रात मेहनत कर रहे हैं । हिंदी अध्यापक रोशन लाल पंवार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि देश की क्षमता, उपलब्ध संसाधनों और विशेष रूप से देश के युवाओं की ताकत के आधार पर भारत विकसित राष्ट्र बने। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आगामी पांच वर्षों में एक उज्ज्वल भविष्य वाले नए भारत का आश्वासन दिया है ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विकास दिवस के नारे लगाते हुए जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर विकास धीमान, हकुमत लाम्बा, सुखबीर शर्मा, गुलाब सिंह, सुदेश देवी, ज्योति ढांडा, रीना सैनी, वीना धीमान, सुनीता शर्मा तथा मीना कुमारी भी मौजूद रही। संवाद