कैथल। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग ने जिले के विभिन्न श्रामिक चौकों पर श्रामिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। जिला कैथल में कमेटी चौक पर श्रामिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह में नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया तथा श्रमिकों को उनके अधिकारों व श्रम कानूनों के बारे में अवगत करवाया गया। श्रम विभाग की तरफ सहायक श्रम आयुक्त एवं कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी राजेश कुमार ने भी श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त माता गेट, भगवान विश्वकर्मा चौक, श्रमिक चौक, कलायत, पूंडरी व चीका में भी श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह के तहत श्रम विभाग द्वारा कैंप लगाए गए व श्रमिकों को लड्डू वितरित किए गए। संवाद
स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की दिलाई शपथ
पूंडरी। डीएवी काॅलेज पूंडरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का प्रथम एकदिवसीय कैंप पूंडरीक तीर्थ पर लगााया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतपाल जांबा विधायक ने किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त भारत और स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की शपथ दिलाई और प्रथम एकदिवसीय कैंप की सफलता पर बधाई दी। इस मौके पर स्वयं सेवकों ने नशामुक्त रैली, स्वच्छता रैली निकाली। उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को देश भर में स्वच्छता-पखवाड़ा 17 से 23 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इसलिए आप सभी स्वच्छ भारत स्वस्थ-भारत, नशा-मुक्त भारत बनाने में सहयोग दे। विधायक ने कार्यक्रम अधिकारी डा. विश्वजीत सिंह ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया और स्वच्छता अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद